{"_id":"67a651d9bf59ec7053038052","slug":"parking-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120131-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में पार्किंग नहीं, तीमारदारों सहित एंबुलेंस चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में पार्किंग नहीं, तीमारदारों सहित एंबुलेंस चालक परेशान
विज्ञापन
जीएमसी अस्पताल में पार्किंग न होने के चलते एंबुलेंस के आगे लगे वाहन।
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में रोजाना हजारों लोग अपने मरीजों को लेकर आते हैं लेकिन हैरानी की बात है कि अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जीएमसी अस्पताल परिसर में 200 बेड का अतिरिक्त अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह की काफी तंगी हो गई है। मौजूदा समय में आलम यह है कि एंबुलेंस चालकोें के साथ-साथ डाॅक्टर व स्टाफ को अपने वाहनों को पार्क करने की जगह नहीं मिलती है। इसके चलते उन्हें कई बार अपने वाहनों को अस्पताल परिसर से बाहर खड़ा करके आना पड़ता है।
इतना ही नहीं, जहां एंबुलेंस चालक अपने वाहनों को खड़ा करते है, वहां लोग अपने वाहनों को एंबुलेंस के आगे इस कदर लगा कर चले जाते हैं कि अगर इमरजेंसी में एंबुलेंस चालक को अपना वाहन निकालना पड़े तो पहले उन्हें आगे लगे वाहनों के चालकों को ढूंढना पड़ता है।
विज्ञापन
आज तक नहीं बन पाया पार्किंग स्थल
अस्पताल परिसर में नई इमारत का निर्माण तो पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है लेकिन लोगों की सुविधा के लिए बनाई जाने वाली पार्किंग का निर्माण कार्य आज तक नहीं शुरू हो पाया है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों को लेकर आने वाले लोग अपने वाहनों को इमरजेंसी व ओपीडी की ओर जाने वाले रास्ते के बीचोंबीच लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्किंग के निर्माण कार्य के लिए जमीन हुई समतल
वहीं जहां लोग मौजूदा समय में अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से परेशान है तो कई लोगों का कहना है कि आखिर अस्पताल में नई पार्किंग कब बनाई जाएगी ताकि आ रही समस्या से निजात मिल सके। हालांकि अस्पताल की नई इमारत के निर्माण के चलते अस्पताल के पिछली तरफ पार्किंग बनाने के लिए जेसीबी लगाकर जगह को समतल तो कर दिया गया है लेकिन पार्किंग का निमार्ण कार्य कब शुरू किया जाएगा, इसके बारे में पता नहीं।
ज्योति गुप्ता का कहना था कि अस्पताल में पार्किंग के लिए जगह न होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ नई इमारत का निर्माण चल रहा है तो वहीं अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि पार्किंग बनाने का भी निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
आकाशदीप सेनसन ने बताया कि अस्पताल में वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं है। इसके चलते पार्किंग बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लोगों के चलने के लिए भी जगह नहीं होती है क्योंकि पार्किंग सुविधा सही न होने से कई बार मरीज लेकर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आसिफ खान का कहना था कि अस्पताल परिसर में जगह की तंगी से पार्किंग व्यवस्था सही न होने के कारण एंबुलेंस चालक भी काफी परेशान हैं क्योंकि पूरे परिसर में वाहन खड़े होने से कई बार उन्हें एंबुलेंस निकालने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले का मुख्य अस्पताल होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी अधिक है।
अनिरुद्ध खजूरिया ने बताया कि वह अस्पताल प्रशासन से यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिलने के साथ ही वाहनों को खड़ा करने के लिए लोगों को जगह मुहैया हो सके।
..........
विधायक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी बजट की कमी है। बजट आने पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। फोटो सहित