फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Park Beautification

Udhampur News: शहीद भगत सिंह पार्क की खूबसूरती में लगे चार चांद, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया

विज्ञापन
Park Beautification
शहीद भगत सिंह पार्क में लगाई गई लाइटों के बाद जगमगाता हुआ पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के बीचोबीच स्थित शहीद भगत सिंह पार्क की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। नगर परिषद की ओर से पार्क को स्वच्छ रखने के लिए यहां डस्टबिन लगाए गए हैं। इतना ही नहीं खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं जो रात के समय पार्क की खूबसूरती बढ़ा रही हैं।
सुबह और शाम को पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों ने पार्क की तस्वीर बदलने के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि पहले पार्क में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने के चलते ज्यादातर हिस्से में रात के समय अंधेरा पसर जाता था। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं पार्क में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई थी। डस्टबिन न होने से आए दिन पार्क में कचरे के ढेर लगे रहते थे। जिसको देखते हुए परिषद की ओर से पार्क के कोनों में बड़े-बड़े प्लास्टिक के डस्टबिन रखे गए हैं। ताकि पार्क में कचरे के ढेर न लगें।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं जो रात के समय अलग-अलग रंगों की रोशनी बिखेर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर लाइटों के साथ- साथ म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है। जोकि सुबह से लेकर शाम तक चलता रहता है। जिसके चलते पार्क में सैर व व योग करने के लिए आने वाले लोग संगीत का आनंद भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
पार्क में खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन भी लगा दिए गए है ताकि पार्क में कचरा न फैले। लोगों के लिए म्यूजिक सिस्टम का प्रबंध किया गया है।
-राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed