फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   parisiman ayog

मां वैष्णो देवी के नाम पर विधानसभा क्षेत्र बनाने पर जोर

विज्ञापन
parisiman ayog
बुधवार को धर्मनगरी के नगर पालिका के 11 पार्षदों ने जिला आयुक्त रियासी से मुलाकात कर परिसीमन पर चर्चा कर कटड़ा को अलग मां वैष्णो देवी के नाम पर विधानसभा क्षेत्र बनाने की बात कही। इसकी जानकारी बाद में कसबे में प्रेस वार्ता कर दी गई। उन्होेेेंने कहा कि रियासी बहुत बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें लगभग एक लाख चालीस हजार के करीब वोटर हैं।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में कटड़ा नगरपालिका के 13 में से 11 पार्षद एकजुट दिखे। 2 पार्षद मौके पर मौजूद नहीं रहे। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर नपा अध्यक्ष विमल इंदु चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिसमें विमल इंदु के साथ कुछ अन्य पार्षद रियासी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही बने रहने पर सहमत हैं। सोशल मीडिया में सार्वजनिक होते ही अधिकांश पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मौजूद पार्षदों ने कहा कि शायद अन्य पार्षदों में जानकारी का अभाव है। मगर सभी पार्षद इस मुद्दे पर एकजुट हैं और कटड़ा का अलग विधानसभा क्षेत्र बनना जरूरी है। लेकिन नपा अध्यक्ष विमल इंदु के साथ ही वार्ड नंबर 13 के पार्षद ताराचंद पत्रकार वार्ता से दूर रहे। प्रेस वार्ता में भाजपा के साथ ही कांग्रेस, डोगरा स्वाभिमान संगठन तथा आजाद पार्षद मौजूद रहे। इनमें नपा उपाध्यक्ष अजय बड़ू के साथ ही अम्बरीष मगोत्रा, सपना मगोत्रा, रवि नाग, बिंदु शर्मा, रीना बडू, रेनू बाला, राजेश सधोत्रा, बीके राय, भूषण कुमार, राकेश हीरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed