फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Panthers vocal on electricity and water crisis

बिजली और पानी संकट पर पैंथर्स मुखर

विज्ञापन
Panthers vocal on electricity and water crisis
उधमपुर। बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की ओर से चेयरमैन हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में शहर में एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के इशारों पर लोगों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में विरोध रैली दोपहर 12 बजे नगर के सलाथिया चौक से शुरू हुई, जो कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार सहित शहर से गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हर्ष देव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रहा है। लोग पानी और बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। कई गांवों में जलभराव का सामना करने के लिए लोग मजबूर हैं। राशन के लिए भी लोगों को कई-कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने पर लोगों को खुलेआम धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

नियमित पानी तथा बिजली आपूर्ति और उचित सड़क संपर्क की मांग उठाने पर पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त ब्लॉक घोरड़ी में अपने खर्चे पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के मामले पर भी गरीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि जिले में भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने के लिए पुलिस तंत्र का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे पैथर्स पार्टी सहन नहीं करेगी। इस मौके पर महिला नेत्री मंजू सिंह और रामपाल भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed