{"_id":"67ec3980007c0c9612045c51","slug":"panthers-party-organised-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121907-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र में जनता के मुद्दों की अनदेखी, सिर्फ बेबुनियादी आरोपबाजी : हर्ष देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र में जनता के मुद्दों की अनदेखी, सिर्फ बेबुनियादी आरोपबाजी : हर्ष देव
विज्ञापन
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी की कार्यकर्ता बैठक के दौरान बैठक को संबोधित करते पूर्व शिक्षा मंत्री।
- पैंथर्स पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक में हुई जन समस्याओं पर चर्चा
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पैंथर्स इंडिया पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने सहित विधानसभा सत्र के दौरान बेबुनियादी मुद्दों पर बहसबाजी को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
पूर्व शिक्षा मंत्री व पार्टी के प्रधान हर्ष देव सिंह ने कहा कि विधानसभा में शराब व नशे के आरोप लगाकर बेबुनियादी मुद्दों पर समय बर्बाद किया जा रहा है। खासकर विधायकों को अपना वेतन तीन से पांच लाख रुपये करने की चिंता है लेकिन जमीनी स्तर से जुड़े जनता की समस्याओं पर विधानसभा सत्र में न ही कोई चर्चा हो रही है और न ही कोई इनके समाधान को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।
हर्ष देव ने आरोप लगाया कि आज जम्मू-कश्मीर की जनता को पानी जैसे महत्वपूर्ण सुविधा से महरूम रखा जा रहा है। लोगों को मजबूरन पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों के कई गुणा अधिक बिजली के बिल आ रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है, विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और सरकारी दफ्तरों से जुड़े कामकाज के लिए लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। पैंथर्स पार्टी जनता के साथ खड़ी है और लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है।