फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Panchairi ready to welcome tourists

पर्यटकों के स्वागत को पंचैरी तैयार

विज्ञापन
Panchairi ready to welcome tourists
उधमपुर। पर्यटकों के स्वागत के लिए पंचैरी तहसील में तैयारियां पूरी हो चुकी है। ग्रामीणों पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिन रात काम किया है। इसके साथ पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई कमेटी ने पर्यटकों को दी जाने वाली कमरों और खाने पीने की सुविधा को लेकर अपनी सूची तैयार कर दी है और इसको मंजूरी डीसी से मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

टूरिस्ट विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पंचैरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया जा चुका है और इसमें डीडीसी, बीडीसी और पंचैरी के लोगों ने कड़ी मेहनत की है। पंचैरी की खूबसूरत वादियों को प्रदेश में जाना जाता है, लेकिन पंचैरी में ठहरने व खाने पीने की सुविधा न होने के कारण पर्यटक इस स्थान पर कम ही पहुंचते हैं। लेकिन अब पर्यटकों को पंचैरी पहुंचने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों के घरों को पर्यटकों के रहने के तैयार कर दिया है। प्रशासन की तरफ से तैयार की कमेटी ने 30 घरों को पर्यटकों को ठहरने की सुविधा के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए शर्त रखी गई है घर के सभी सदस्यों का वैक्सीनेटिड होना जरूरी है।
विज्ञापन

घर में मिलेगी इंग्लिश सीट की सुविधा
बीमार व घुटने की समस्या से परेशान पर्यटकों को इंग्लिश सीट की सुविधा वाला घर ही प्रदान किया जाएगा। इसके लिए करीब छह घर सूची में रखे गए हैं। बाकी के घरों में इंग्लिश सीट की सुविधा नहीं है। पर्यटकों से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कमरे रहने को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा के अनुसार होंगे कमरे के दाम
कमेटी ने पर्यटकों के ठहराने के लिए रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। अटैच शौचालय के कमरे का रेट 500 प्रति दिन के हिसाब से होगा, जबकि बिना अटैच के कमरने का रेट 400 रुपये रखा गया है। रात को रुकने के लिए एक कमरे का रेट 400 रुपये से शुरू किया गया है और फिर सुविधा के अनुसार ही रेट को बढ़ाया गया है।
सौ रुपये में मिलेगी डोगरी थाली
जिस घर में पर्यटक ठहरेंगे उसी घर में पर्यटकों को खाने की सुविधा मिलेगी। पर्यटकों को खाने के दाम थाली के हिसाब से दिए जाएंगे। पर्यटकों को खाने में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा। पर्यटकों को मांसाहारी भोजन की व्यवस्था अभी नहीं की गई है। एक थाली का रेट 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पर्यटकों को खाने को डोगरी व्यंजन परोसे जाएंगे।
400 रुपये में टूरिस्ट गाइड की सुविधा
पर्यटक पंचैरी पुंचने पर सांकरी देवता, सुमन देवता, सरोली धार, मोंगरी एजल दब्बड, रानी की बावली, लांदर में किला, सोमनाथ स्थान, सात सरायं में घूमने का आनंद उठाएंगे। इनको यूथ क्लब के सदस्य टूरिस्ट गाइड बन कर इन स्थानों पर ले जाएंगे। यह सभी स्थान धार्मिक पहचान रखते हैं। पर्यटकों को इन स्थानों पर पहुंचाने के लिए पालकी और घोड़ो का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलेगा। टूरिस्ट गाइड को पूरे दिन के लिए बुक करने पर 400 रुपये देने होंगे। इसके साथ घोड़े पर सैर करने का रेट 100 रुपये से शुरू होगा।

सांकरी देव स्थान में 11 अक्तूबर को योजना का आगाज होगा, जिसमें डिवकॉम पहुंच रहे हैं। पंचैरी के लोग पर्यटकों का स्वागत लोक संस्कृतिके के साथ करेंगे। पर्यटकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अगर किसी ने कुछ गलत करने का प्रयास किया तो कार्रवाई भी की जाएगी। पर्यटकों के लिए कैंथगली में टूरिस्ट रिस्पेशन सेंटर भी तैयार किया है। इनमें यूथ क्लब के दो वालंटियर तैनात रहेंगे और पर्यटकों को पैकेज की पूरी जानकारी देंगे।
- जसवीर सिंह, डीडीसी सदस्य, पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed