फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Oxygen plant will start soon in Doda

डोडा में जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
Oxygen plant will start soon in Doda
डोडा। जीएमसी डोडा में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डीसी विकास शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और ट्रायल जारी हैं। प्लांट से अस्पताल में दी जाने सप्लाई की लाइन भी बिछाई जा चुकी है। इसकी क्षमता 750 एलपीएम की होगी। उन्होंने दौरा कर स्थिति का जाजया लिया और अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद हैं और जिलेभर में ऑक्सीजन सहित बेड की भी व्यवस्था की गई है। अभी तक जिले में ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन बीमारी से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने जिलेवासियों से दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर प्रिंसिपल जीएमसी डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर शब्बीर हुसैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed