फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Outbreak of cold due to rain, hail and snowfall

बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से बढ़ा ठंड का प्रकोप

विज्ञापन
Outbreak of cold due to rain, hail and snowfall
उधमपुर। जिले में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई है। मैदानी इलाकों में सुबह से शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही, जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती रही। शहर में बारिश के दौरान जलभराव होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड इतनी अधिक थी कि लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए थे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार रात को ही बदल गया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जोकि रुक रुक कर दोपहर करीब एक बजे तक चलती रही। दोपहर एक बजे के बाद अचानक बारिश तेज हो गई और फिर दोपहर करीब ढाई बजे तक तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुई। कई स्थानों पर नालों की गंदगी सड़क पर पहुंच गई थी। इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटनीटाप व नत्थाटाप में सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई थी और फिर शाम तक बर्फबारी होती रही। दोपहर करीब दो बजे शहर के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद जिले का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार के मुकाबले में शनिवार को करीब 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन के समय इतनी अधिक ठंड थी कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहरवासी दिन में ही अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए थे। बारिश के कारण शनिवार को बाजार में भी रौनक कम नजर आई। इससे दुकानदार थोड़े मायूस रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed