{"_id":"67f811179a678b05ac0b8674","slug":"orientation-programme-in-smvdu-katra-news-c-309-1-sjam1002-101793-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इंजीनियरिंग के छात्रों को रुचि अनुसार अकादमिक मार्ग चुनने को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इंजीनियरिंग के छात्रों को रुचि अनुसार अकादमिक मार्ग चुनने को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
एसएमवीडीयू में आयोजित सत्र में भाग लेने वाले छात्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के अकादमिक कार्य विभाग की ओर से बीटेक के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन मातृका ऑडिटोरियम में किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑनर्स और माइनर स्पेशलाइजेशन की जानकारी देना था। ताकि वे अपने रुचि और उद्योग की मांग के अनुसार अपना अकादमिक मार्ग चुन सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. बलबीर सिंह, डीन अकादमिक अफेयर्स के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कुलपति प्रो. प्रगति कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के कारण यह कार्यक्रम संभव हो पाया। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने और विभिन्न स्पेशलाइजेशन विकल्पों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ओरिएंटेशन सत्र में ऐसे विषयों को प्रस्तुत किया गया जो छात्रों को विषय विशेष की विशेषज्ञता और अंतर्विषयी ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे। ये स्पेशलाइजेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनफॉर्मेशन सिस्टम सिक्योरिटी, मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी, मिलीमीटर वेव टेक्नोलॉजी, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्राइवर्स, सिस्टम एंड कंट्रोल, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, तथा 3डी प्रिंटिंग एंड टेक्नोलॉजी जैसे उन्नत क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।
डाॅ. वीके डोगरा प्रमुख, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, डॉ. सुनंदा गुप्ता प्रमुख कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, प्रो. कुमुद रंजन झा प्रमुख, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, डॉ. अनिल कुमार भारद्वाज तथा डॉ. यथेष्ट आनंद प्रमुख, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने अपने-अपने विभागों में उपलब्ध ऑनर्स और माइनर स्पेशलाइजेशन की जानकारी छात्रों को दी।