{"_id":"48f87cbbf6ab288bb1c10694ba842c08","slug":"openly-flirting-with-collage-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कालेज की एक छात्रा के साथ सोमवार की दोपहर को सरेराह छेड़खानी की गई। बीच सड़क पर रास्ता रोका गया। छात्रा को थप्पड़ भी जड़ा गया। मौके पर बवाल मच गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक को हिरासत में लिया भी गया, लेकिन देर शाम तक उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। इससे शहरवासियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक युवक ने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे महिला कालेज उधमपुर के बाहर एक लड़की को जबरन अपने बाइक पर बिठाने का प्रयास किया। छुट्टी के बाद कालेज से कुछ दूरी पर युुवक ने लड़की का रास्ता रोका।
विज्ञापन
लड़की ने जब बाइक पर बैठने से इनकार किया तो युवक ने सरेआम छात्रा के साथ हाथापाई की और उसे थप्पड़ भी मार दिया। इस दौरान वहां हो-हल्ला हो गया। वहां लोेग जमा हो गए। लड़का मौके से फरार हो गया।
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने लड़की को अपनी सुरक्षा में उसे घर पहुंचाया। जबकि लड़के को भी रेमती क्षेत्र से पकड़ लिया गया। देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
पुलिस इस मामले में लड़की की ओर से लिखित में शिकायत आने का इंतजार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लड़की ने रो-रोकर पुलिस को युवक का नाम बताया है। उसने कहा कि वह कई दिनोें से उसे तंग कर रहा था।
वह उसके मोहल्ले के नजदीक ही रहता है। इसी के आधार पर उसे पकड़ा गया।
लिखित में शिकायत आने का इंतजार
इस वारदात के होने में कोई संशय नहीं है। इसके बावजूद पुलिस सिर्फ इसलिए केस दर्ज नहीं कर रही है कि लड़की के पक्ष से लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करने की कोई पहल नहीं की। जबकि लड़की को पुलिस की गाड़ी में ही घर तक सुरक्षित छोड़ा गया। उधमपुर थाने के इंचार्ज एसएचओ संजय रैना ने कहा कि पुलिस की टीम लड़की के घर पर शाम को दोबारा गई थी। लिखित शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।