फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only medicine and dairy products shops opened in markets

बाजारों में खुलीं केवल दवा और डेयरी उत्पादों की दुकानों

विज्ञापन
Only medicine and dairy products shops opened in markets
उधमपुर।प्रदेश में कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगाया गया वीकेंड कोरोना कर्फ्यू इस शनिवार को भी सख्ती के साथ लागू किया गया। बाजार में केवल दूध और दवाई की दुकानों को ही खोलने की अनुमति मिली। पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जवानों को तैनात कर रखा था। बाजार की सड़कों पर सुबह से शाम तक वीरानी छाई रही।
विज्ञापन

अनलॉक की प्रक्रिया के शुरू होने के बाद भी सरकार की तरफ से प्रदेश में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को लागू रखा गया है। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू हर शुक्रवार की रात को शुरू होता है और सोमवार सुबह तक लागू रहता है। शुक्रवार रात आठ बजे वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने के बाद पुलिस ने शहर में पाबंदियां लगा दी थी। शनिवार सुबह बाजार में केवल दूध और दवाई की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली। सुबह के समय दूध लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इससे बाजार में सुबह के समय लोगों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई। लेकिन दस बजे दूध की दुकानों को बंद करवा दिया गया। सुबह 11 बजे के बाद बाजार में कम संख्या में ही लोग नजर आए। पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर रखे थे। जो भी बिना किसी कारण के बाजार में घूमता नजर आया तो उसको रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा गया। दोपहर तीन बजे दवाई की दुकानें भी बंद हो गई और फिर बाजार में पूरी तरह से वीरानी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed