फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only 990 people got vaccinated in the district

जिले में मात्र 990 लोगों को ही लगा टीका

विज्ञापन
Only 990 people got vaccinated in the district
उधमपुर। जिले में सरकारी अवकाश के दिन कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। कम संख्या में ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंच रहे हैं। इसी के चलते रविवार को केवल 990 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लग सकी है। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिला है। नया स्टाक मिलने के बाद हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन सरकारी छुट्टी के दिन वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में गिरावट हो रही है। ऐसा रविवार को भी देखने को मिला है। शाम तक केवल 990 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 161 लोगों ने पहली और 490 ने दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 26 लोगों ने पहली और 238 ने दूसरी, तीन वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 72 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed