{"_id":"6127d7708ebc3e79b36f9d57","slug":"one-person-got-infected-two-beat-the-epidemic-udhampur-news-jmu242343196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति मिला संक्रमित, दो ने महामारी को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति मिला संक्रमित, दो ने महामारी को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण को मात्र एक नया मामला सामने आए है, जबकि दो लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिला में मौजूदा समय में मात्र 12 मामले शेष हैं। उधमपुर में कोरोना संक्रमण के लगातार कम हो रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। जिला लगातार कोरोना मुक्ति की राह पर बढ़ता नजर आ रहा है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है और कई दिन ऐसे भी सामने आ आए हैं जब एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। बुधवार को एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था, जबकि तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। वहीं, वीरवार को भी केवल एक मामला मिला है जबकि दो लोग स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 11379 हो गए हैं, जिनमें से 11230 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 12 सक्रिय मामले बचे हैं।