फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One person arrested with 50 grams of blog

50 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
One person arrested with 50 grams of blog
उधमपुर। चिट्टे की तस्करी में शामिल बड़े तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने शहर से 10 किलोमीटर दूर डबरेह इलाके से 50 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये की नकदी और मापतौल की मशीन भी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान मोहम्मद हनीफ निवासी चक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस की तरफ से नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पहले जहां पुलिस चिट्टे के छोटे तस्करों या फिर सेवन करने वालों को पकड़ रही थी तो अब बड़े तस्करों पर कार्रवाई करना शुरू किया है। तीन दिन पहले ही शनिवार को पुलिस ने फ्लाटा इलाके से 120 ग्राम चिट्टे के साथ इमराज सिंह उर्फ टाइगर नाम के युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। मंगलवार को भी बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। जानकारी अनुसार पुलिस की एक टीम डबरेह इलाके में गश्त लगाने का काम कर रही थी। इसी बीच मोहम्मद हनीफ निवासी चक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने संदेह होने पर उसको रोका और उसके सामान की तलाशी ली। जब तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed