{"_id":"60ef2e008ebc3e9cda786e13","slug":"one-more-death-due-to-infection-in-udhampur-three-new-cases-found-udhampur-news-jmu2394586146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में संक्रमण से एक और मौत, तीन नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में संक्रमण से एक और मौत, तीन नए मामले मिले
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक की संक्रमण से मौत हुई है, जबकि पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट लगातार जारी है और इससे प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ जिलावासियों को भी बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इसकी शुरूआत जून महीने के पहले सप्ताह के साथ ही शुरू हो गई थी। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग लगातार जारी रखी है। हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग की जा रही है। अब हर रोज औसतन चार से सात मामले ही सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
जबकि बुधवार को इनकी संख्या तीन रही है। टिकरी, चिनैनी और रामनगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। शहर के अंदर कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। व्यक्ति का उपचार जीएमसी में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11244 हो गए हैं। 11065 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 133 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 46 सक्रिय मामले बचे हैं।