{"_id":"df03436861440834d63950e23b0757c4","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब में गिरी कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाठरी और भद्रवाह इलाके में बुधवार को दो सड़क हादसे हुए। इसमें एक की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ठाठरी से डोडा की ओर जा रही कार (जेके 01 जी 8489) का चालक कराड़ा के पास नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार चिनाब दरिया में जा गिरी। हादसे में चालक हवलदार आलमदीन निवासी दरबशाला की मौत हो गई। आलमदीन आईआरपी में तैनात था।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में बुधवार की सुबह डोडा मार्ग पर जा रही कार गलगिंदर के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों में शाजिया बेगम (35), राक्शन जहांगीर (20), रुबानी (9) सभी निवासी हवेली मोहल्ला (भद्रवाह) और गुलशन बानो (13) निवासी मड़वा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों हादसों का मामला दर्ज कर लिया है।