फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One Crore Announce for Compensation

Udhampur News: बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के लिए एक करोड़ देने का एलान

विज्ञापन
One Crore Announce for Compensation
रामबन के विधायक जानकारी देते हुए। 
- रामबन के विधायक ने कहा, इस राशि से संपर्क सड़कें, रास्ते, गलियां, नालियां व सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायक एडवोकेट अर्जुन सिंह राजू ने रविवार को पत्रकारवार्ता कर रामबन जिले के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि जिले की कई पंचायतों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का नेकां सरकार ने फैसला किया है। इसके लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि (सीडीएफ) से एक करोड़ रुपये की राशि देंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि की सहायता से संपर्क सड़कें, रास्ते, गलियां, नालियां, सुरक्षा दीवारें आदि का निर्माण किया जाएगा। यह राहत राशि स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) और अन्य निधियों के तहत सरकार की ओर से प्रदान की गई वित्तीय सहायता के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदा में मारे गए तीन लोगों के परिजन को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है, लेकिन एसडीआरएफ तथा अन्य जेके यूटी और केंद्र सरकार के कोष से उन्हें और अधिक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद किया कि उन्होंने रामबन के प्रभावित क्षेत्रों का विगत शनिवार तीसरी बार दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजू ने बताया कि उनके कहने पर प्रभावित घरों और गलियों से मलबा हटाने के लिए 250 मजदूर लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते धोने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी के टैंकर भी भेजे गए हैं। रामबन में अब तक 400 इमारतों को नुकसान पहुंचने और सैकड़ों मवेशियों व गोवंश के मरने की सूचना है। हालांकि, विशेष नामित टीमों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घर सुरक्षित क्षेत्रों में बनाएं, नालों के किनारे नहीं ताकि भविष्य में उन्हें फिर से ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed