फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   old highway in udhampur

पुराना राजमार्ग बदहाल, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
old highway in udhampur
दोमेल चौक के पास बदहाल पुराना हाईवे। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के दोमेल इलाके में कई महीनों से बदहाल पड़े पुराने राजमार्ग अब दो पहिया दुर्घटना का शिकार होने लगे हैं। सड़क पर इतने ज्यादा गड्ढे बन चुके हैं कि दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लिए संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है और इसी कारण कई वाहन दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार प्रदर्शन करने व मांग करने के बाद भी शहर के बीच पुराने राजमार्ग की हालत को सुधारा नहीं जा रहा है। जैसे जैसे बारिश हो रही है, वैसे वैसे मार्ग की हालत खराब होती जा रही है। मौजूदा समय में तो दोमेल इलाके में मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। मार्ग का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बने गड्ढों से जब वाहन गुजर रहे हैं तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं और कुछ लोग घायल भी हुए है। दोमेल के दुकानदारों का कहना है कि ग्रेफ की कार्यप्रणाली उनकी समझ से परे है। करीब एक वर्ष से मार्ग की हालत खराब पड़ी है और कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है। जब लोग ज्यादा विरोध करते हैं तो औपचारिकता के लिए मार्ग को कंकरा व रेत से भर दिया जाता है। जब तेज बारिश होती है फिर से मार्ग की वही हालत हो जाती है। ग्रेफ की तरफ से मार्ग की हालत को तारकोल डाल कर नहीं सुधारा जा रहा है। इसको लेकर ग्रेफ की कार्यप्रणाली की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed