फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Offer Eid prayers at home

घरों में ही अदा करें ईद की नमाज

विज्ञापन
Offer Eid prayers at home
किश्तवाड़। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते जहां प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं वहीं कोविड एसओपी को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं। इसी कड़ी में मां मचैल की वार्षिक यात्रा को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, बक्करीद पर भी लोगों से मस्जिदों में भीड़ नहीं लगाने के लिए कहा जा रहा है। आयोजित प्रेसवार्ता में डीसी ने समुदाय के लोगों से घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। कहीं भी अधिक लगने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। बाजार खुल गए हैं, लेकिन जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अब मामला दर्ज होगा। इसलिए सभी लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन

मार्च से लेकर अभी तक 1831 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें 1748 लोग ठीक हुए हैं। मात्र 57 लोग ही संक्रमण से मौत हुई है। तीन लोग जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिले में मात्र 0.4 प्रतिशत ही पॉजिटिवटी रेट रह गया है। इन दिनों जो भी लोग यहां संक्रमित पाए जाते हैं उनमें अधिक्तर अन्य राज्यों या जिलों से यात्रा करके आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed