फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now Kovid test will be done in shops only

अब दुकानों में ही होगा कोविड टेस्ट

विज्ञापन
Now Kovid test will be done in shops only
उधमपुर। जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से आए दिन नए प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें कामयाबी भी मिल रही है। अब प्रशासन दुकानदारों के कोरोना टेस्ट दुकानों में जाकर की करने की तैयारी कर रहा है। कोरोना टेस्ट के लिए अब दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को शिविर में नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी दुकान पर पहुंच कर कोरोना टेस्ट करेगी। ऐसा होने पर दुकानदारों को बहुत ज्यादा राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन ने हेल्थ कार्ड योजना तैयार की है। इस योजना के तहत जिले में हर दुकानदार, उनके कर्मचारी, रेहड़ी-फड़ी वालों को हर महीने कोरोना टेस्ट करवाना होगा और फिर इसकी रिपोर्ट हेल्थ कार्ड में दर्ज करवानी होगी। इससे कोरोना पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। करीब तीन दिन से दुकानदारों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और अभी तक एक हजार से अधिक दुकानदारों और उनके कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। लेकिन अब दुकानदारों ने शिविर का विरोध करना शुरू कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि वह टेस्टिंग के खिलाफ नहीं है। लेकिन बार बार शिविर में जाकर और कतारों में लग कर टेस्टिंग करवाने से उनको बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इससे उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि टेस्टिंग की व्यवस्था दुकानों पर ही की जाए। इसकी जानकारी मिलने जिला प्रशासन इसके लिए तैयार हो गया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नए सिरे से योजना बनाकर काम करना पड़ेगा। लेकिन इसकी जल्द व्यवस्था कर दी जाए। दुकानदारों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए शिविर में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनकी दुकानों पहुंचेंगी और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लेकर लौट जाएंगी। रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी एंट्री हेल्थ कार्ड में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed