फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now children will eat fortified rice

अब बच्चे खाएंगे फोर्टिफाइड चावल

विज्ञापन
Now children will eat fortified rice
उधमपुर। फूड सेफ्टी अथारिटी ऑफ इंडिया की तरफ से मंगलवार को शहर के होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील चलाने वाले शिक्षकों, आईसीडीएस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को फोर्टिफाइड चावल के बारे में जानकारी दी गई। इनको बताया गया कि अब स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटर में यह चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और इससे बच्चों व किशोरों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सुबह के समय आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने शिक्षकों को बताया कि पोषण की कमी के कारण बच्चे व किशोर वर्ग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसी कारण बच्चों में अनिमिया, बिटामिन बी की कमी हो रही है। इस कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी राशन के जरिए फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन चावल का सेवन करने से आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति और कुपोषण के नियंत्रण हेतु मदद मिलेगी। इस चावल को अब मिड-डे-मील व आंगनबाड़ी सेंटर में भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह चावल देखने में तो दूसरे चावल की तरह ही होते हैं, लेकिन इनका लाभ बहुत ज्यादा मिलता है। सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील में हर रोज बच्चों को चावल दिए जाते हैं, लेकिन अब स्कूलों में फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा और सभी स्वस्थ रखेंगे। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक दूसरे शिक्षकों को भी इसकी जानकारी देकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed