{"_id":"60ede2ca8ebc3e9ce076675a","slug":"not-a-single-person-got-vaccinated-in-the-district-hospital-udhampur-news-jmu239382529","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक भी व्यक्ति को नहीं लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक भी व्यक्ति को नहीं लगा टीका
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वैक्सीन का संकट मंगलवार को भी दूर नहीं हो सका है। शहर व ग्रामीण इलाकों में बनाए गए वैक्सीन सेंटर से हजारों लोग बिना वैक्सीन के घर लौटे हैं। जिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर में भी वैक्सीन लगाना बंद कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर 18 से 44 आयु वर्ग लोगों को वैक्सीन लगी है। कुछ लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई गई है।
कुछ दिनों से लगातार वैक्सीन का संकट सामने आ रहा है। पहले हर रोज करीब दो हजार लोगों को वैक्सीन लग पा रही थी तो अब इनकी संख्या 1500 से भी कम हो गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए हर रोज हजारों केंद्रों में पहुंच रहे हैं, लेकिन टीका नहीं लगने पर निराश हो रहे है। जिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर में भी मंगलवार को एक भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगी है। जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसके बारे में लोगों को पहले ही सूचित कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जानकारी नहीं होने के कारण वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे गए थे। इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। इसके साथ ही अन्य कई सेंटर में हजारे लोग वैक्सीन नहीं लगने पर निराश होकर लौट गए।
मंगलवार शाम तक मात्र 1325 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 731 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 45 लोगों को पहली और 420 को दूसरी डोज, 11 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 113 को तीसरी डोज दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार शाम तक कुल 740 डोज का स्टाक मौजूद था। अगर दूसरा स्टाक नहीं पहुंचता है तो बुधवार को इससे भी कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगेगी।