फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Northern Command foolproof security

उत्तरी कमान में सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
 Northern Command foolproof security

पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तरी कमान में भी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।

विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। नाकों को भी अलर्ट किया गया। सैन्य शिविरों के बाहर सेना ने गश्त भी की। उत्तरी कमान का मुख्यालय उधमपुर में होने के कारण जिले में भी पुलिस को अलर्ट किया गया। हाईवे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हाईवे से घाटी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन


संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उत्तरी कमान में सेना के क्वार्टरों के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। तारबंदी से पहले ही इन क्वार्टरों की सुरक्षा कड़ी गई है। इस सुरक्षा के बाद भी सैन्य शिविरों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर नगर के बाहर एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा की समीक्षा दोबारा की और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तरी कमान के किसी भी सैन्य शिविर में सिविलियन को अंदर जाने पर रोक लगा दी है। सैन्य वाहनों को भी अपना पहचान पत्र दिखने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है।


बीएसएफ, सीआरपीएफ के कैंपों में भी सतर्कता बरती जा रही है। रोड ओपनिंग टीम ने मुस्तैदी के साथ हाईवे की जांच की। फ्लाटा और जखैनी चौक में नाकों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। कोर्ट परिसर के बाहर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। रौन दोमेल में सेना ने धार रोड पर गश्त भी की।

एएसपी मोहन लाल कैथ के अनुसार पुलिस ने भी सभी जवानों को सतर्क किया है। प्रमुख चौक चौराहों पर गश्त की जा
रही हैं और नाके अलर्ट किए गए हैं। उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने भी विशेष चौकसी बरतने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed