फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   North line team won the match

नार्थ लाइन की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
North line team won the match
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में आयोजित सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को नार्थ लाइन व कॉलेज की टीम के बीच पहला मैच हुआ। इसमें नार्थ लाइन की टीम ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन

चिनैनी ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता ने किया। इस मौके पर उप प्रधान अमित अबरोल उपस्थित थे। पहला मैच नार्थ लाइन व कालेज की टीम के बीच हुआ। इसमें नार्थ लाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी कालेज की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में आठ विकेट गवां कर 78 रन बनाए। इसमें मुलख राज ने 19 गेंद पर 21 रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, नार्थ लाइन की टीम के शानू अंताल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नार्थ लाइन की टीम ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया। इसमें शुभम ने 15 गेेंद में 35 बनाए। वहीं, कालेज की टीम की ओर से मोहम्मद महबूब भट्ट ने दो विकेट चटकाए। मैच में मैन आफ द मैच का खिताब अंश जंवाल को दिया गया, जिन्होंने 11 गेंद में 21 रन बनाए। दो विकेट भी लिए। अगले करीब एक माह तक जारी इस टूर्नामेंट में हर टीम के तीन-तीन मैच होंगे। इसके बाद क्वाटर फाइनल फिर सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed