{"_id":"680befb8859a932876011701","slug":"no-water-supply-peoples-angry-udhampur-news-c-202-1-udh1002-122623-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 40 घरों में नहीं आ रहा पानी, रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 40 घरों में नहीं आ रहा पानी, रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पंचायत किड़मु के निवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर छह के अंतर्गत आते मगहोत्रा मोहल्ले के 40 घरों में जल शक्ति विभाग की ओर से सुचारु रूप से रोजाना जल आपूर्ति नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
किड़मु के लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। पूर्व पंच ज्योति प्रकाश, नरेंद्र कुमार, पवन देव सिंह अन्य गांव वासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में 40 परिवारों को पानी के लिए हर दिन दर-बदर होना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में जल शक्ति विभाग की ओर से हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। कई बार विभाग के एई और एईई को सुचारु रूप से पानी मुहैया करवाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से हर बार आश्वासन दे दिया जाता है।
गांव वासियों ने बताया कि लोग आधा किलोमीटर दूर स्थित बावलियों से पानी ढाेने को मजबूर हैं। घर के इस्तेमाल तथा माल-मवेशियों के लिए पानी लाने में पूरा दिन गुजर जाता है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से जल्द से जल्द पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर पानी की सुचारु आपूर्ति मुहैया नहीं करवाई गई तो सभी 40 घरों के लोग रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे।