फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No water in Public Toilet, Peoples Face Problems

Udhampur News: कैल बाजार के सामुदायिक शौचालय में पानी नहीं, लोग परेशान

विज्ञापन
No water in Public Toilet, Peoples Face Problems
मजालता। कैल में बना शौचालय आम आदमी के लिए सिर्फ परेशानी बनकर रह गया।
- दो विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण नहीं लग पाया पानी का कनेक्शन
विज्ञापन




मजालता। स्वच्छता अभियान के तहत तहसील मजालता के विभिन्न पंचायत और सामूहिक क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय की योजना धरातल पर लागू होते दिखाई नहीं दे रही। एक दो को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश सामुदायिक शौचालय में ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली के प्रबंध का ख्याल रखा गया है।

ब्लॉक खून के कैल बाजार में करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय पानी के अभाव में लोगों के काम नहीं आ रहा है। शौचालय का निर्माण 2022- 23 में किया गया था, लेकिन बनने के दो साल बाद भी इसमें पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इधर-उधर भटकना पड़ता है : मक्खन लाल
मक्खन लाल ने बताया कि बाजार में शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शौचालय में बदबू व गंदगी रहती है जिससे आम लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी झेलनी पड़ रही : गणेश वर्मा
दुकानदार गणेश वर्मा ने बताया कि बाजार में लोगों की भीड़ रहती है। इन जगहों पर बाहर से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन लोगों को शौच के लिए परेशान होना पड़ता है।
हर समय दुर्गंध रहती है : अदीप मनकोटिया
फास्ट फूड की दुकान करने वाले अदीप मनकोटिया ने बताया कि लोगों को शौच के लिए सामुदायिक शौचालय छोड़ कर गलियों का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है जिससे हमेशा दुर्गंध आती रहती है। आसपास के दुकानदारों को दुकान पर बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कोट...

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से उनको पानी के कनेक्शन के लिए नहीं कहा गया। अब जबकि यह मामला सामना आया है तो जल्द ही इस सामुदायिक शौचालय को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

- सरबजीत सिंह, जेई, जलशक्ति विभाग
कोट...
ग्राम सेवक और जेई को जलशक्ति विभाग को सूचित करने को बोल दिया गया है जल्द ही शौचालय में पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी जिससे लोगों को आ रहीं समस्या से निजात मिल सके।
-आमिर अशरफ, अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed