फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No MMBS Doctor in PHC

Udhampur News: पीएचसी जगानू में डेंटिस्ट और आयुर्वेदिक चिकित्सक के सहारे मरीज

Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
No MMBS Doctor in PHC
पीएचसी जगानू
एमबीबीएस डाॅक्टर न होने के कारण जीएमसी में जाने के लिए मजबूर क्षेत्र के मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से सटे ब्लॉक जगानू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कई सुविधाओं का अभाव है। वहां डाॅक्टर और स्टाफ की कमी है। मरीज मजबूरी में डेंटिस्ट और आयुर्वेदिक चिकित्सक से ही इलाज करा रहे हैं। इस कारण क्षेत्र के ज्यादातर मरीज जीएमसी उधमपुर में जाने के लिए मजबूर हैं।
इस पीएचसी पर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में रहने वाले करीब 40,000 की आबादी निर्भर है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग वहां संसाधन नहीं बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी में कई गर्भवती और प्रसव पीड़िताएं भी आतीं हैं। उन्हें सिर्फ टीकाकरण की सुविधा ही मिल पा रही है।
विज्ञापन

रात के समय इस अस्पताल में कोई डाॅक्टर नहीं मिलता। इस कारण लोगों को गंभीर रूप से बीमार लोगों को टैक्सी या निजी वाहन से जीएमसी उधमपुर ले जाना पड़ता है।
ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और सरकार से कई बार पीएचसी में डाॅक्टर भेजने की मांग की है लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

रीता देवी, सीमा देवी, शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शाम लाल, गिरधारी लाल आदि का कहना है कि ब्लॉक के लोगों को सरकार की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग और सरकार से पीएचसी में स्टाफ की कमी जल्द पूरी करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोट--


पीएचसी जगानू में एमबीबीएस डाॅक्टर नहीं है। बाकी स्टाफ पूरा है। इस अस्पताल में डाॅक्टर को तैनात करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पीएचसी में डाॅक्टर तैनात होगा। ताकि लोगों को परेशानियों का से निजात मिल सके। - डॉ. यासीन, डिप्टी सीमएओ, उधमपुर।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed