फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NO MBBS Doctors in PHC Jaganu

Udhampur News: पीएचसी जगानू में डाॅक्टर न होने से मरीज परेशान, उपचार के लिए जा रहे जीएमसी

विज्ञापन
NO MBBS Doctors in PHC Jaganu
पीएचसी जगानू का दृश्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते ब्लॉक जगानू के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में डाॅक्टर व स्टाफ की कमी है। लोग पीएचसी होने के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में आकर अपना उपचार करवाने को मजबूर हैं।
इस पीएचसी पर विभिन्न पंचायतों की लगभग 40 हजार की आबादी निर्भर है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच सहदेव सिंह का कहना था कि पीएचसी में डाॅक्टर ही नहीं है। इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह कई बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों व सरकार से पीएचसी में स्टाफ की कमी के साथ साथ नई एंबुलेंस देने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद पीएचसी बंद हो जाता है। रात के समय में अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता है तो उसे उधमपुर ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेंटर में डाॅक्टर की तैनाती को लेकर वे कई बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के समक्ष मांग उठा चुके हैं। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
पीएचसी में एमबीबीएस डाक्टर नहीं है, बाकी स्टाफ पूरा है। जल्द ही सेंटर में डाॅक्टर को तैनात करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखेंगे ताकि जल्द से जल्द लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
-डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed