फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Head Master in High School

Udhampur News: शिक्षक और हेडमास्टर ही नहीं तो कैसे सुधरेगा शिक्षा का स्तर

Tue, 03 Jun 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
No Head Master in High School
सरकारी हाई स्कूल किथर चिल्डी
सरकारी हाई स्कूल किथर चिल्डी में चार कार्मिकों समेत हेडमास्टर का पद भी खाली
विज्ञापन

पांच कक्षाओं के 200 बच्चों के लिए सिर्फ पांच शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हाईस्कूल किथर चिल्डी में हेडमास्टर का पद आठ माह से खाली है। दो शिक्षकों समेत चार कार्मिकों की भी जरूरत है। इससे शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पद न भरने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले 200 विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभिभावकों ने बताया कि आठ माह पहले स्कूल की हेडमास्टर सेवानिवृत्त हुईं थीं। तब से स्कूल में कोई हेडमास्टर नहीं भेजा गया है। इस स्कूल में पीटी टीचर समेत शिक्षकों के दो पद खाली हैं। अन्य खाली पदों में जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अगर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चाें का भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा। क्षेत्र के पूर्व सरपंच छोटू राम ने बताया कि वह स्थानीय लोगों के साथ कई बार सीईओ दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 200 शिक्षकों को सिर्फ पांच शिक्षक पढ़ा रहे हैं। ऐसे में जिस स्कूल में शिक्षक ही नहीं होंगे तो वहां पर बच्चों की पढ़ाई के स्तर की स्वयं कल्पना की जा सकती है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल में खाली सभी पदों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि बच्चों को आ रही परेशानी का समाधान हो सके।


- कोट-

विभाग की ओर से स्कूल में शिक्षकों समेत हेडमास्टर के खाली पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई प्रभावित न हो। - कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर।



- फोटो सहित-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed