फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No clue found for missing people

लापता लोगों को नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
No clue found for missing people
किश्तवाड़। जिले के दच्छन स्थित होंजड़ गांव में बुधवार को लगातार आठवें दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा है, लेकिन अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। टीमें लगातार प्रभावित गांव के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई की रात को बादल फटने से आई बाढ़ में दच्छन का होंजड़ गांव तबाह हो गया था। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को आठवें दिन भी अभियान जारी रहा है। लापता 15 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को कुछ वस्तुएं और मवेशियों के शव मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि लोग पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे। दूसरी और प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत पहुंचाने का काम भी जारी है, जिसमें कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed