{"_id":"60d384da8ebc3ecbfb228ab7","slug":"nine-people-found-infected-in-udhampur-eight-healthy-udhampur-news-jmu237968718","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में नौ लोग मिले संक्रमित, आठ स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में नौ लोग मिले संक्रमित, आठ स्वस्थ
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही और आठ महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से कोई भी संक्रमित नहीं पाया जा रहा है और इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल रही है।
जिले के शहरी इलाकों में कोरोना के मामले बहुत कम हो गए हैं। अब ग्रामीण इलाकों में ही लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। करीब सप्ताह से शहर के अंदर कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर संक्रमित, चिनैनी, रामनगर, बसंतगढ़ और पंचैरी में पाए जा रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे सक्रिय मामले लगातार कम होते जा रहे हैं।
मंगलवार को जिले में कुल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और दस ने कोरोना केे मात दी थी। बुधवार को दूसरे दिन कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और आठ ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11104 हो गए हैं। इनमें से 10865 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले अब 108 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना के मामले कम होने के बाद बावजूद स्वास्थ्य विभाग जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा संख्या में लोगों को कोरोना टेस्ट करवा रहा है। ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों के भी टेस्ट करवाए जा रहे हैं।