{"_id":"67e8449a812c27ad1f036e19","slug":"nhm-employee-on-strike-in-doda-udhampur-news-c-408-1-udh1003-85-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एनएचएम कर्मचारियों ने रखी दो घंटे की कलमछोड़ हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एनएचएम कर्मचारियों ने रखी दो घंटे की कलमछोड़ हड़ताल
विज्ञापन
डोडा लंबे समय से लंबित मांगों को उजागर करने के लिए डोडा में 2 घंटे की पूर्ण पेन डाउन हड़ताल की।
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। ऑल जेएंडके एनएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन, जम्मू संभाग के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जम्मू संभाग में दो घंटे की कलमछोड़ हड़ताल की। कर्मियों ने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर दो घंटे के लिए अपना नियमित काम स्थगित रखा।
हड़ताल में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी), कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में काम करने वाले एनएचएम कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हड़ताल के दौरान अपनी मांगों को लेकर तख्तियां पकड़ी हुई थीं। प्रमुख मांगों में एनएचएम कर्मचारियों के लिए तत्काल नौकरी नीति तैयार करना, नियमित समकक्षों और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों/राज्यों के कर्मचारियों के बराबर वेतन वृद्धि, समय पर वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ जारी करना, मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव के अधीन गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के साथ बातचीत आदि शामिल हैं।
एनएचएम कर्मचारी दो दशकों से अधिक समय से समर्पण और ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याएं दूर करने में विफल रही है। एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, स्वास्थ्य मंत्री, सकीना इटू, प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य और मिशन निदेशक एनएचएम जम्मू-कश्मीर से उनकी लंबित मांगें जल्द पूरी करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। सरकार के इसी गैर-गंभीर दृष्टिकोण ने उन्हें इस हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो वे भविष्य में अपने आंदोलन को और तेज कर सकते हैं। उन्होंने हड़ताल में समर्थन देने के लिए सरकारी कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति (ईजेएसी), जेके मेडिकल कर्मचारी संघ जम्मू (जेकेएमईएफ), जेके एमएलएचपी डॉक्टर्स आयुष्मान भारत एनएचएम एसोसिएशन और जेएंडके गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन (जेकेजीपीए) का आभार जताया।