फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NGO Distribute Blankets to Poor Peoples

Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री और कंबल बांटे

विज्ञापन
NGO Distribute Blankets to Poor Peoples
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने मांड में किया खाद्य सामग्री व कंबल का वितरण। स्रोत :आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा-उधमपुर की ओर से चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर गांव- मांड (ईस्ट) के जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री और कंबलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई की देखरेख में किया गया था।
इस अवसर पर समिति की ओर से महात्मा समता बाई, मानव सेवा दल सदस्यों एवं समिति कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कंबल, चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल, नमक, चप्पलों आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

बाईगण ने बताया कि समिति के सामाजिक कार्यों के तहत अखिल भारतीय स्तर पर जरूरतमंदों के बीच जीवनोपयोगी सामग्री का समय-समय पर वितरण किया जाता है। इन्हीं दायित्वों के अंतर्गत आज मांड गांव में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात मां राजराजेश्वरी आश्रम में विशाल सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को महात्मा समता बाई, महात्मा अनुरोध बाई एवं मेनावती बाई ने अपने सारगर्भित आध्यात्मिक विचारों से लाभाविंत किया। अंत में भंडारा वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed