फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   news fare list, dispute

Udhampur News: नई किराया सूची पर यात्रियों से बढ़ा विवाद, ई-रिक्शा चालकों में रोष

विज्ञापन
news fare list, dispute
उधमपुर। नई किराया सूची जारी होने के बाद ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालकों में रोष बढ़ता जा रहा है। चालकों का कहना है कि तय किराये को लेकर यात्रियों के साथ रोजाना विवाद हो रहे हैं जबकि इतनी कम कमाई में घर चलाना और वाहन की किस्त भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन के सदस्य सोमवार को परिवहन कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एआरटीओ के सामने समस्या रखी। उन्होंने कहा कि किराया सूची के अनुसार विभाग की ओर से पहले किलोमीटर के लिए 25 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये किराया तय किया गया। सभी ने फैसले को मान लिया था लेकिन अब किराये को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच विवाद बढ़ रहा है। अजीत व अन्य ने बताया कि यात्री 25 रुपये को प्रति व्यक्ति किराया मानने के बजाय पूरे ऑटो का किराया समझ रहे हैं। ऐसे में अगर ऑटो में दो या तीन यात्री भी बैठते हैं तो सभी मिलकर सिर्फ 25 रुपये ही देते हैं। जब चालक विरोध करते हैं तो कई बार बहस और झगड़े की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि उन्होंने चार-चार लाख रुपये खर्च कर ई-रिक्शा खरीदे हैं। दिन में मुश्किल से पांच फेरे ही लग रहे हैं जिससे केवल 200 से 300 रुपये की कमाई हो रही है। इतनी कम आमदनी में न तो वाहन की ईएमआई भरी जा सकती है न ही घर का खर्च चलाया जा सकता है। ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों के अनुसार एआरटीओ मुद्दसिर इकबाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को लेकर हाईवे अथॉरिटी से बात करेंगे और जल्द स्पष्ट किया जाएगा कि तय किराया प्रति व्यक्ति है या प्रति किलोमीटर। चालकों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे वाहन एआरटीओ कार्यालय के बाहर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed