फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   New School Building Construct

Udhampur News: टीन की छत नहीं, अब नई इमारत में उज्ज्वल बनेगा देश का भविष्य

विज्ञापन
New School Building Construct
उधमपुर की पंचायत लाड में बनाई जा रही सरकारी हाई स्कूल गुड़ी की नई इमारत।
- 40 साल पुराने सरकारी हाई स्कूल गुड़ी का नया भवन बनने से छात्रों में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देश का भविष्य अब टीन की छत तले नहीं, नई इमारत में उज्ज्वल बनेगा। शिक्षा विभाग की ओर से 1.28 करोड़ की लागत से सरकारी हाई स्कूल गुड़ी के लिए नया भवन तैयार किया जा रहा है। इससे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।
पंचायत लाड के अंतर्गत आते गुड़ी इलाके के इस 40 साल पुराने सरकारी हाई स्कूल की शिक्षा विभाग ने कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है। मौजूदा समय में स्कूल में 225 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ ही महीनों के भीतर स्कूल की नई इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। अब तक बच्चे स्कूल में टीन वाली छत के नीचे पढ़ाई करने कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा। गर्मी में टीन की छत तले बैठने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई इमारत बनाने की मांग कई प्रशासनिक बैठकों में पूर्व सरपंच व स्थानीय लोगों की ओर से उठाई गई। इसे पूरा करते हुए अब दो मंजिला इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इसमें आठ कमरे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच मदन लाल सहित स्थानीय निवासी कृष्ण लाल पंच, शाम लाल, बद्रीनाथ, शिवराम, हीम राज, प्रीतम दास का कहना था कि स्कूल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी। इसकी जर्जर हालत व टीन की छत होने के चलते बच्चों को मुश्किल आती थी। शिक्षा विभाग ने बच्चों की परेशानियों को समझा और नई स्कूल की इमारत बनाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले में जितने भी स्कूलों की इमारतें दयनीय दशा में हैं, उनकी मरम्मत करवाने के साथ ही नई इमारतें बनाई जाएं। ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
- कल्पना जसरोटिया, उप मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed