फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Need of a bridge in the drain in Tarthyal

तरठयाल में नाले में पुल की दरकार

विज्ञापन
Need of a bridge in the drain in Tarthyal
चिनैनी। सयुना ब्लाक के अंतर्गत तरठयाल गांव में पुल की सुविधा नहीं है, जिस कारण लोग जान जोखिम में डाल कर नाला पार करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, बरसात में उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पृथ्वी राज, ओम प्रकाश, हेम राज और देस राज ने बताया कि पंचायत सत्यालता के वार्ड एक तरठयाल में नाले पर पुल नहीं है। बरसात में पानी का बहाव काफी बढ़ जाता है, जिससे नाले को पार करना मुश्किल भरा हो जाता है। कई बार नाले में ज्यादा पानी होने के कारण लोग पास के घरों में रात गुजारने के लिए मजबूर हो जाते हैं। सरकार और प्रशासन से मांग उठाने के बावजूद समस्या जस के तस है। नाले से हर रोज पंचायत सयुना, सत्यालता, बांत, चढ़त के पांच से छह सौ लोग गुजरते हैं। जिन्हें बरसात के दिनों में भारी दिक्कत होती है। खासकर विद्यार्थी बारिश के दौरान स्कूल नहीं पहुंच सकते हैं। किसान सब्जी समय पर मंडी तक नही पहुंचा पाते हैं। बीमार होने पर पालकी का ही सहारा होता है। ग्रामीणों ने सरकार से तरठयाल नाले पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed