उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के जिला सचिव कैप्टन पवित्र सिंह ने जिला भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह और दर्शन दुबे के साथ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कंबल डंगा के कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने नेकां नेता को पिछले कई वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में दरपेश बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें बताया कि वे पेयजल की कमी, बिजली की अनियमित आपूर्ति, आठ महीने से खराब सड़क संपर्क की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इस पर कैप्टन पवित्र ने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाकर इनका हल करवाएंगे। इस दौरान मुश्ताक अहमद, रिंकू मन्हास, अशरफ अली, नूर हुसैन, बशीर अहमद, अनवर हुसैन, वजीर दुलतहसीन, आशिक अली, ताहिर मोहम्मद, कयूम मोहम्मद, तालाब हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद