फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Navratr

ढोल नगाड़ों के साथ निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
Navratr
20 प्रभात फेरी में यात्री व प्रशासनिक अधिकारी नाचते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में पांचवें दिन धर्मनगरी में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें भक्तों ने भजन कीर्तन कर मां भगवती का गुणगान किया। फेरी में बाहरी राज्यों से आईं भक्तों की कई मंडलियां भी शामिल हुईं। सोमवार की प्रभात फेरी, शिव मंदिर, चिंतामणी मंदिर, सीआरपीएफ कैंप आदि जगहों से गुजरी। हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा और महाराष्ट्र के कलाकारों ने नृत्यों से फेरी का आकर्षण बढ़ाया। इस मौके पर एडी पर्यटन विभाग अंबिका बाली, रिटायर्ड जेडईओ केके शर्मा, एईई अजयशर्मा, कमेटी के प्रधान राजकुमार पाधा, रमणीक नवादा, राजकुमार दुबे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

गुजराती डांडिया ने किया झूमने को मजबूर
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव पर हायर सेकेंडरी स्कूल में जारी रीजनल आउटरीच ब्यूरो के रंगारंग कार्यक्रमों में चौथे दिन गुजराती डांडिया ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक जारी इस कार्यक्रमों में विभिन्न नृत्य प्रस्तुत हुए। इनमें हिमाचली परात, रास नृत्य, माला मुंझरा, महाराष्ट्री लावणी, उड़ीसा का संबलपुरी नृत्य, आदि शामिल थे। इन प्रस्तुतियों में लियो नामक ट्रुप ने एक कार्यक्रम जादू प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस आयोयन के लिए राम लाल, दुर्गा प्रसाद, नीरज वर्मा, आदि का मुख्य योगदान रहा। संवाद

5,6, आउटरीच व्यूरों के कलाकार पृस्तुति देते हुए

5,6, आउटरीच व्यूरों के कलाकार पृस्तुति देते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed