फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Nav Bharat Fair held at Venus Chowk

वीनस चौक पर लगा नव भारत मेला

विज्ञापन
Nav Bharat Fair held at Venus Chowk
उधमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नगर के वीनस चौक पर नव भारत मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर परिषद के उप प्रधान सुरिंदर सिंह खालसा और वार्ड 14 की पार्षद नेहा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा के अन्य पार्षद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नव भारत मेला का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रदर्शनी है।
विज्ञापन

मेला के प्रभारी दर्शन कुमार तथा जिला अध्यक्ष सुशांत गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को गांधी जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके जिला महामंत्री जीवन कुमार, सरपंच करनैल सिंह, शहरी अध्यक्ष विवेक गुप्ता, कुलदीप शर्मा (थोडु), विक्की सुरी, अंकुश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed