फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Namaz At Mosque

Udhampur News: नमाज अदा कर देश में अमन-शांति व खुशहाली की मांगी दुआ

विज्ञापन
Namaz At Mosque
 आदर्श कालोनी ​स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर तीन में स्थित आदर्श कॉलोनी में बनी ईदगाह और अन्य मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज-ए-जुमा में देश व राज्य में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज में शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए। इस बार माह-ए-रमजान की शुरुआत दो मार्च से हुई थी। इसके बाद से ही तरावीह की नमाज का सिलसिला जारी है। ईदगाह की जामा मस्जिद, मस्जिद सैला तालाब, जखैनी मस्जिद, जगानू सहित अन्य शहर के आसपास लगती मस्जिद में अमन-चैन के साथ जुमे की नमाज पढ़ी गई। नमाज-ए-जुमा के बाद रोजेदारों ने गरीबों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ ही कई रोजदारों ने ईदगाह के बाहर धार्मिक किताबें व टोपी, जय नमाज, सहित अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

रोजदारों ने खजूर और फल आदि के अलावा सहरी के लिए डबलरोटी सहित अन्य सामान भी खरीदा। नमाज होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पहले जुमे की मुबारकबाद दी। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed