फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Museum will be built in Udhampur, efforts will be made to make culture center

उधमपुर में बनेगा संग्रहालय, कल्चर सेंटर बनाने का होगा प्रयास

विज्ञापन
Museum will be built in Udhampur, efforts will be made to make culture center
उधमपुर। संस्कृति के हिस्साब से उधमपुर बहुत ही अमीर है। इसलिए जल्द ही संग्रहालय का निर्माण करने के साथ ही कल्चर सेंटर बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने दौरे के दूसरे दिन ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में जिले की धरोहरों और कला संस्कृतिक के बारे में जानकारी प्राप्त कर कहीं। वहीं, वीरवार को कई जनप्रतिनिधियों और शिष्टमंडलों ने मुलाकात कर समस्याएं उजागर कीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे केंद्रीय मंत्री ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, जहां एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ आनर दिया। बाद में लगाई गई प्रदर्शनी में उधमपुर डेवलपमेंट काउंसिल के प्रधान अनिल पाबा ने मंत्री को एतिहासिक धरोहरों और कला संस्कृति की जानकारी प्रदान की। प्रदर्शनी में पांडुलिपी के बारे में भी जानकारी दी गई। पाबा ने बताया कि जिले में कई धरोहरें हैं, जिनके संरक्षण की जरूरत है। विद्यार्थियों ने योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। एक विद्यार्थी को मंत्री ने साइकिल देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि जन संपर्क कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुन कर समाधान निकाले का भी प्रयास किया जा रहा है। कहा कि संस्कृति के हिसाब से उधमुपर एक अमीर जिला है। स्कूल की प्राचीन इमारत व लाइब्रेरी को देख कर वह काफी प्रभावित हुए है। यह इमारत 1890 की है और यह भी एक धरोहर है। उनका प्रयास होगा कि उधमपुर में एक कल्चर सेंटर या फिर संग्रहालय बनाय जाए। म्यूजियम फंड के तहत ही उधमपुर में संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर डीसी इंदु कंवल चिब, प्रिंसिपल सुनील शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed