{"_id":"5d716ccf8ebc3e93d33e5379","slug":"murder-in-udhampur-udhampur-news-jmu1926315176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के घर से बरामद हुआ युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के घर से बरामद हुआ युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के सीन ब्रह्मना पंचायत से वीरवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव एक महिला के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को देखा तो पाया कि युवक की नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचा दिया है।
करीब एक बजे सीन ब्रह्मना में नीशा देवी के घर से 26 वर्ष के नीतू शर्मा पुत्र बलदेव शर्मा निवासी मीर पंचैरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना नंबरदार को दी और पुलिस को सूचित किया। कुछ समय के बाद रैंबल पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को देखा तो पाया कि युवक की नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना युवक के परिवार के सदस्यों को भी दी। जानकारी के अनुसार युवक का शव जब बरामद हुआ तो उस समय महिला घर पर ही मौजूद थी। युवक का अक्सर सीन ब्रह्मना पंचायत में आना जाना था और युवक महिला का दूर का रिश्तेदार है। युवक की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है। वहीं सीन ब्रह्मना पंचायत में युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद दिन भर लोग इसको लेकर चर्चा करते रहे। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की हत्या हुई है या फिर मौत का कुछ और कारण है। इसको लेकर अभी तक पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर ली है।