फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Municipal Committee Purchase Sweeping Machine

Udhampur News: दिन में दो बार चलेगी स्वीपिंग मशीन, नजर नहीं आएगा कचरा

विज्ञापन
Municipal Committee Purchase Sweeping Machine
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर की साफ सफाई के लिए मंगवाई गई स्वीपिंग मशीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर अब कचरा नजर नहीं आएगा और ये शीशे की तरह चमकेंगी। नगर परिषद की ओर से बाजारों में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने और शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नई स्वीपिंग मशीन मंगवाई है। दिन में दो बार इस मशीन से सफाई की जाएगी।
हालांकि परिषद की ओर से शहर में यह पहली मशीन लाई गई है। इस मशीन से शहर के अति व्यस्त बाजारों व धार रोड सहित कई वार्डों में सड़कों की सफाई करवाई जाएगी। गौरतलब है कि जहां नगर परिषद में पहले से ही सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। अब यह मशीन आ जाने से ये रामबान का काम करेगा। इस स्वीपिंग मशीन की खासियत यह है कि यह कचरे को इकट्ठा कर खुद ही इसे अपने अंदर डंप कर लेती है।
विज्ञापन

इसके बाद इसके अंदर लगे डस्टबिन को सफाई कर्मचारियों की ओर से खाली किया जाता है। इसके बाद ये फिर से काम शुरू कर देती है। परिषद की ओर से इस स्वीपिंग मशीन को शहर में दिन में दो बार चलाया जाएगा ताकि शहर की सुंदरता में चार चांद लगने के साथ ही लोगों को सड़कों व बाजारों में कचरे के ढेर नजर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र डींगरा का कहना था कि परिषद की ओर से पहल की गई है ताकि शहर की साफ-सफाई में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इस स्वीपिंग मशीन को शहर के मुख्य बाजारों में सुबह और शाम को चलाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के जो वार्ड नगर परिषद की हद में आते हैं उनमें भी इसी मशीन से सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्वीपिंग मशीन से ट्रायल के तौर पर शहर के बाजारों में सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed