{"_id":"6186d71758fa0323431919be","slug":"municipal-commety-bord-meeting-udhampur-news-jmu2473068126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर नगर पालिका के 13 में से 12 पार्षद हुए बागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर नगर पालिका के 13 में से 12 पार्षद हुए बागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। म्यूनिसिपल कमेटी रामनगर के 13 में से 12 पार्षदों ने अध्यक्ष मक्खन लाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त इंदु कंवल चिब और डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज को एक पत्र भेजा है।
उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अध्यक्ष किसी भी फैसले में पार्षदों को नजरंदाज करते हैं। साथ वह विकास कार्य के लिए आए फंड का दुरुपयोग करते हैं। पत्र में पार्षदों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस संबंध में पार्षदों की एक बैठक बुलाई जाए, ताकि वे अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकें।
पार्षदों का कहना है कि अध्यक्ष म्यूनिसिपल वार्डों में गैर जरूरी दौरे करते हैं। गत दिनों भी उन्होंने म्यूनिसिपल विभाग के कर्मचारियों के साथ जल शक्ति विभाग कार्यालय का दौरा किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फैला दी गई कि उन्होंने आम लोगों को साथ लेकर जल शक्ति विभाग का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 30 मार्च 2019 को उन्होंने म्यूनिसिपल कमेटी के फंड से 18 हजार रुपये का एक मोबाइल खरीदा। और गलियों व नालियों के निर्माण कार्यों का दावा कर कुछ फर्जी बिल बनाकर कमेटी के पैसों का हेरफेर किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों के नाम पर भी पैसे निकाले हैं।