{"_id":"6196766c5e26af37a36a67f8","slug":"mumkin-scheme-udhampur-news-jmu248105661","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुमकिन योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहनों की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुमकिन योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहनों की चाबियां
विज्ञापन
उधमपुर में मुमकिन योजना के लाभार्थियों को वाहन की चाबी सौंपती एडीडीसी कांता देवी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र में आयोजित समारोह में एडीडीसी कांता देवी ने ‘मुमकिन’ योजना के तहत नौ बेरोजगार युवाओं को नए खरीदे गए लोड कैरियर की चाभियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि मिशन यूथ के तहत मुमकिन योजना जम्मू-कश्मीर सरकार की एक पहल है। यह युवाओं को नए छोटे वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें स्थायी आजीविका स्थापित करने की सुविधा प्रदान करती है। वहीं, योजना की नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत उधमपुर के बेरोजगार युवाओं को नौ वाहन वितरित किए गए हैं। जिनमें से दो लाभार्थियों ने महिंद्रा के छोटे वाणिज्यिक वाहनों का लाभ उठाया है। जबकि, छह ने टाटा और एक ने अशोका लीलैंड कंपनी के छोटे वाणिज्यिक वाहन खरीदे हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदकों को मुमकिन योजना के तहत अपनी पसंद के किसी भी स्वीकृत मॉडल के किसी भी छोटे वाणिज्यिक वाहन को चुनने की पूरी स्वतंत्रता है। इसके लिए लाभार्थी को 80 हजार रुपये या वाहन के ऑन-रोड मूल्य के 10% मूल्य को अग्रिम सब्सिडी के रूप में चुकाना होगा। वाहन निर्माता एक अग्रिम विशेष छूट भी प्रदान करता है, जो सब्सिडी की राशि से कम नहीं है। बैंकिंग पार्टनर बिना किसी गारंटी के खरीदे जाने वाले वाहन के ऑन-रोड मूल्य के 100% की सीमा तक ऋण सुविधा प्रदान करता है।