फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Motor Vehicle Department Taken Action

Udhampur News: तीन वाहनों के रूट परमिट व 11 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए

विज्ञापन
Motor Vehicle Department Taken Action
, 20 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। डीसी राजेश कुमार शवन की देखरेख और परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन के निर्देशों का पालन करते हुए मोटर वाहन विभाग किश्तवाड़ ने सोमवार को यातायात उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तस्लीम वानी ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 86(1) के तहत तीन वाहनों के रूट परमिट तीन महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 19(1) (डी) और (एफ) के तहत 11 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए और मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न यातायात उल्लंघनों, विशेष रूप से आदतन यातायात अपराधी होने और गंभीर यातायात उल्लंघन के लिए 20 वाहनों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि पंजीकरण संख्या जेके17-7454, जेके17-1769, जेके17ए-1020 वाले वाहनों के परमिट तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। कहा कि चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए यह अभियान उनके साथ-साथ ऐसे सभी उल्लंघनकर्ताओं के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करना चाहिए, ताकि वे मोटर वाहन अधिनियम में उल्लिखित नियमों और विनियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि आगे कहा कि मोटर वाहन विभाग किश्तवाड़, जिला में यात्रियों की सुरक्षा, परिवहन नियमों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed