फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than four and a half thousand people vaccinated

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
More than four and a half thousand people vaccinated
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को लगातार दूसरे दिन चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन लगाने के लिए हर रोज मशक्क्त की जा रही है। विभाग को वैक्सीन भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हो रही है। मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे से ही वैक्सीन सेंटरों में पहुंचना शुरू हो गए थे और फिर इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। शाम तक जिले में कुल 4656 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1381 लोगों को पहली और 1830 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 128 लोगों को पहली और 975 लोगों को दूसरी, 21 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 319 को दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed