फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Monsoon festival will now be held in Patnitop from 25

पटनीटॉप में अब 25 से होगा मानसून फेस्टिवल

विज्ञापन
Monsoon festival will now be held in Patnitop from 25
उधमपुर/चिनैनी। टेंडर जारी करने के बाद राष्ट्रीय स्तर के दो पंजाबी गायक न मिलने के कारण 11 व 12 सितंबर को पटनीटॉप में पहली बार आयोजित होने वाला मानसून फेस्टिवल को स्थगित कर दिया गया है। अब इसके आयोजन के लिए 25 व 26 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई। पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकारी का कहना है कि पूरा प्रयास होगा कि इस तारीख को हर हाल में इसका आयोजन कर दिया जाए। पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीडीए पहली बार मानसून फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जम्मू संभाग में पर्यटन के बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं तैयार की जा रही है और जम्मू संभाग में विशेष तौर पर पटनीटॉप में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं तैयार की गई हैं। इसकी शुरूआत मानसून फेस्टिवल से होने जा रही है। पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी की तरफ से पहली बार 11 व 12 सितंबर का इसका आयोजन किया जाना था। इसके लिए टेंडर की अधिसूचना जारी कर दी गई। टेंडर केवल राष्ट्रीय स्तर की कंपनी को ही जारी करना है। विभाग के पास कुल चार लोगों ने टेंडर भरा, लेकिन इसमें तीन लोगों को पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया। केवल एक कंपनी के टेंडर को मंजूर करना संभव नहीं था। इसलिए फेस्टिवल को स्थगित कर दिया गया और टेंडर जारी करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब इसका आयोजन 25 व 26 अगस्त को किया जाएगा। पटनीटॉप में दो दिन तक केवल पंजाबी व जम्मू-कश्मीर के लोकगीत व संगीत सुनाई देगा। इसके साथ आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मानसून फेस्टिवल में प्रदेश के लोक कुड नृत्य, गीतड़ू, म्यूजिकल ग्रुप और डोगरी संगीत को पेश करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए पर्यटकों तक लोक गीत व संगीत पहुंचाया जाएगा और पर्यटकों को पहली बार लोक संगीत सुनने का अवसर मिलेगा। पटनीटॉप आने वाले पर्यटकों को पहली बार डोगरी संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा। फेस्टिवल में दो राष्ट्रीय स्तर के पंजाबी सिंगर हिस्सा लेंगे। इसलिए मानसून फेस्टिवल में विशेष तौर पर दो पंजाबी गायक बुलाए जा रहे हैं। फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए पर्यटकों के लिए पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी विशेष तौर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed