फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   monkey news udhampur

सतैनी इलाके में बंदरों का आतंक, लोग सड़क पर

विज्ञापन
monkey news udhampur
बंदरों से परेशान लोग प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के साथ लगते सतैनी इलाके में करीब आठ महीने से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर घरों के अंदर पहुंच कर सामान उठा कर ले जा रहे हैं। कुछ लोगों को हमला कर गंभीर रूप से घायल भी किया है। इसी को लेकर बुधवार शाम को सतैनी के लोगों ने वाइल्ड लाइफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि कई वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे लोगों ने समाज सेवक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में वाइल्ड लाइफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंकज गुप्ता ने बताया कि करीब आठ महीने से बंदरों ने पूरे सतैनी इलाके में आतंक मचा कर रखा है। लोग अपने घरों में काम कर रहे होते हैं, पता ही नहीं चलता है कि कब बंदर अंदर आकर खाने पीने का सामान उठाकर ले जाएंगे। जब कोई बंदरों के पीछे सामान छुड़ाने के लिए जाता है तो बंदर उस पर हमला कर देते हैं। दिन प्रतिदिन बंदरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सतैनी में कुछ लोग खेती भी करते हैं। बंदर इनकी फसलों को निशाना बना रहे हैं। मौजूदा समय में लोगों ने मक्की की फसल लगाई है और बंदर लगातार फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। स्थानीय निवासियों ने बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग का ज्ञापन वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को सौंपा है। प्रशासन को भी कई बार इसके बारे में बताया है। हर बार उनको जल्द जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है। मौजूदा समय में पूरा सतैनी इलाका बंदरों के आतंक से परेशान है। लोगों ने अपने बच्चों को भी अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। दिन के समय भी लोग अपने घरों को अंदर से बंद करके रख रहे हैं। मजबूर व परेशान होकर आज सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द बंदरों का सतैनी से निकालने को लेकर कुछ प्रयास किए जाए। अगर दस दिन के अंदर वाइल्ड लाइफ ने कुछ नहीं किया तो आने वाले दिनों में शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed