फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mogri or pancheri udhampur news

पंचैरी में अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग होने लगी तेज

विज्ञापन
mogri or pancheri udhampur news
उधमपुर/पंचैरी। राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पंचैरी व मोंगरी तहसील को लोगों ने अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास शुरू कर दिया है। दोनों तहसीलों के सरपंच, पंच व्यापार मंडल पंचैरी ने बैठक कर इसको लेकर चर्चा की और अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया। लोगों का कहना है कि अब इसको लेकर मिलकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

सरपंच कुलदीप कुमार, सरपंच करतार सिंह, सरपंच जीवन शर्मा, नायब सरपंच सुरजीत सिंह व अन्य ने कहा कि दोनों तहसीलों को मिलाकर एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर सभी कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इसको लेकर रास्ता साफ हो गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि अब जम्मू संभाग में विधानसभा सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी और उनकी मांग है कि पंचैरी व मोंगरी को मिलाकर एक अलग विधानसभा सीट तैयार की जाए। मौजूदा समय में पंचैरी व मोंगरी तहसील तीन विधानसभा सीटों में बंटी हुई है। दोनों तहसीलों को उधमपुर, रियासी व चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में बांटा गया है। इसको लेकर आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छोटा सा काम करवाने के लिए ग्रामीणों को उधमपुर या फिर रियासी शहर जाना पड़ता है। दोनों तहसीलों की आबादी एक लाख से ज्यादा है और करीब 50 हजार मतदाता हैं। आंकड़ों से ही पता चलता है कि दोनों को तहसीलों को मिलाकर एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए जाना बनता है। आज सभी ने इसको लेकर प्रस्ताव को परित किया है। दस सितंबर को बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed